Get App

TMMTMTTM Box Office Collection: कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा' चौथे दिन भी नहीं संभली, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

TMMTMTTM Box Office Collection: बॉलीवुड की नई जोड़ी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। रिलीज के चौथे दिन तक फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रहा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 1:13 PM
TMMTMTTM Box Office Collection: कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा' चौथे दिन भी नहीं संभली, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस पर रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कोसों दूर साबित हो रही है। फिल्म ने चार दिनों में मुश्किल से 23-24 करोड़ का आंकड़ा छुआ है, जबकि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्में धमाल मचा रही हैं। रविवार की छुट्टी का फायदा भी इस जोड़ी को नहीं मिला, जिससे फैंस निराश हैं।

फिल्म का सफर शुरू से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहले दिन थर्सडे को 7.75 करोड़ की ओपनिंग मिली, जो क्रिसमस हॉलिडे का असर था। लेकिन शुक्रवार को कमाई गिरकर 5.25 करोड़ रह गई। शनिवार को मामूली सुधार के साथ 5.5 करोड़ मिले, और रविवार (दिन 4) पर शुरुआती अनुमान 4.97 से 5.37 करोड़ के बीच हैं। कुल मिलाकर, भारत में नेट कलेक्शन 23.47 से 23.75 करोड़ तक पहुंचा है, जो सैक्निल्क के आंकड़ों पर आधारित है। वर्ल्डवाइड तीन दिनों में 26 करोड़ का आंकड़ा है, लेकिन ओवरसीज में भी संघर्ष जारी है।

90 करोड़ के भारी बजट वाली इस फिल्म को हिट स्टेटस के लिए कम से कम 180 करोड़ चाहिए। लेकिन 'धुरंधर' ने रविवार को ही 2250 करोड़ कमा लिए, जो साल की सबसे बड़ी हिट है। दर्शक रोमांटिक स्टोरी की बजाय एक्शन थ्रिलर चुन रहे हैं। फिल्म को लेकर ऑडियंस का रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा। ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रविवार को 24-25% रही, शाम के शो में थोड़ी भीड़ दिखी।

कार्तिक की पिछली हिट्स जैसे 'भूल भुलैया 3' की तुलना में ये उनके करियर का सबसे कमजोर ओपनिंग वीकेंड है। अनन्या की केमिस्ट्री और डायरेक्टर समीर विदवांस की कोशिश के बावजूद, कॉम्पिटिशन ने मौके छीन लिए गए। अगले हफ्ते 'इक्कीस' रिलीज हो रही है, जो इस फिल्म की और मुश्किलें बढ़ाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें