Mother’s Day 2026: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस के चेहरे पर नई मां बनने की चमक साफ झलक रही है। इस साल कई अभिनेत्रियां पहली बार अपने बच्चों के साथ मदर्स डे मनाएंगी। फैंस आए दिन नई मांओं की तस्वीरों का काफी इंतजार कर रहे हैं। कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी तक, हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से रूबरू कराते हैं जो पहली बार कोई खास दिन मनाएंगी। मदर्स डे 2026, 10 मई, 2026 को है। यह विशेष दिन मॉम के प्रति प्यार और स्पेशल फील करने के लिए मनाया जाता है।
