इतने साल बीत जाने के बावजूद लोकप्रिय रियल्टी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के चाहने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। फैंस आज भी इसके अगले सीजन की राह देखते हैं। अब केबीसी का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार भी शो को होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही करने वाले हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग की आज से शुरुआत भी कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने X हैंडल के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, ‘पहुंच गए काम पे, नया दिन, नया अवसर, नई चुनौतियां। प्रणाम।’