Get App

KBC 17 : जानें कौन हैं आदित्य कुमार, अमिताभ बच्चन के शो के पहले करोड़पति बन जीता दर्शकों का दिल

KBC 17 : अमिताभ बच्चन केबीसी 17 को एक फिर से होस्ट करते दिख रहे हैं। इस नए सीजन ने अपना पहला करोड़पति ढूंढ लिया है। शो के पहले विनर बने आदित्य कुमार कौन हैं...क्या करते हैं....दर्शक जानने के लिए बेताब हैं। तो चलिए आपको आदित्य कुमार से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में बताते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 9:43 PM
KBC 17 : जानें कौन हैं आदित्य कुमार, अमिताभ बच्चन के शो के पहले करोड़पति बन जीता दर्शकों का दिल
अमिताभ बच्चन के शो के पहले करोड़पति बनें आदित्य कुमार

KBC 17: सोनी टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन लोगों को हर सीजन की तरह हा खूब पसंद आ रहा है। 11 अगस्त से इस सीजन का टेलीकास्ट शुरू किया जा चुका है। एक हफ्ते में ही शो में कई दिलचस्प किस्से-कहानियां सुनने मिले चुके हैं। इस सीजन को अमिताभ बच्चन अपने शानदार अंदाज से होस्ट करते दिख रहे हैं। इस सीजन का पहला करोड़पति भी मिल चुका है। कौन हैं आदित्य कुमार, इसकी जानकारी सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल पर जनता को दी गई है।

अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-17' के पहले करोड़पति आदित्य कुमार बने हैं। आदित्य गुजरात में रहते हैं। इस सीजन में पहली बार एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब देकर उन्होंने इस धनराशि को अपने नाम कर लिया है। इस रियलिटी शो के वह पहले करोड़पति हैं। आदित्य पेशे से सीआईएसएफ में डिप्टी कमांडेंट पद पर हैं।

यूपीएससी में उन्होंने ऑल इंडिया में इनकी छठी रैंक पाई थी। अभी वे यूटीपीएस उकाई गुजरात में काम कर रहे हैं। बता दें कि यह एक थर्मल पावर प्लांट है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। आदित्य कुमार ने कहा कि शिक्षा ही है जो जीवन में सबसे जरूरी होती है। इसकी वजह से वह यहां तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए 10 बाई 10 के कमरे में खुद को कैद रखा है। इस दौरान उनकी दोस्तों से बातें छूट गईं। एक साल के लिए खुद को दुनिया से अलग कर उन्हें ये मुकाम मिला है।

आदित्य कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वे 1 करोड़ रुपये जीतते हैं तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर होती है। इतना ही नहीं आदित्य ने बताया कि सीआईएसएफ से वे पहले अधिकारी हैं, जो इस हॉट सीट तक पहुंचे हैं। धनराशि जीतने के बाद उन्हें इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा था कि वे एक करोड़ के मालिक बन चुके हैं। ये बात आदित्य ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को बताई।

अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा कि उनकी मौजूदगी मैगनेटिक है, लेकिन जिसने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया वह थी उनकी विनम्रता। उन्होंने मुझसे मेरी जिंदगी के बारे में पूछा, कठिन समय में मुझे हौंसला दिया। इस बात की तारीफ भी की है कि मैं अनुमान नहीं, बल्कि ज्ञान के बल पर खेल खेल रहा हूं। सच कहूं तो उनकी प्रशंसा मेरे लिए पैसों से ज्यादा खास था। बुधवार रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड में आदित्य 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देते दिखने वाले हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य कुमार 7 करोड़ जीत पाते हैं या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें