Get App

The Kerala Story 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सेंसर सर्टिफिकेशन पर उठे सवाल

The Kerala Story 2: बॉलीवुड की चर्चित और विवादित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर इंटरिम स्टे (अस्थायी रोक) लगा दी है। कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हुई थीं जिनमें आरोप लगाया गया कि फिल्म राज्य की छवि को गलत तरीके से पेश करती है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 3:00 PM
The Kerala Story 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सेंसर सर्टिफिकेशन पर उठे सवाल

एक फिल्म जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रहीहै, लेकिन रिलीज से पहले ही अदालत के कटघरे में खड़ी हो जाए। विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कामख्या नारायण सिंह की 'द केरल स्टोरी 2' के साथ ठीक यही हो रहा है। 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली यह फिल्म अब केरल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से रुकी हुई है। राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगने पर कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने तक रिलीज पर रोक लगा दी, जबकि केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के फैसले का समर्थन किया।

विवाद की जड़ और याचिका का आधार

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही बवाल मच गया। श्रीदेव नंबूदरी नामक बायोलॉजिस्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि यह फिल्म केरल को गलत तरीके से पेश कर रही है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि सद्भाव का प्रतीक राज्य को सांप्रदायिक रंग क्यों दिया जा रहा है? जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने मेकर्स से प्री-स्क्रीनिंग की मांग की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि टीजर पर पूरी फिल्म का फैसला नहीं हो सकता और सीबीएफसी से 'यू/ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है।

कोर्ट ने चेतावनी दी कि फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। याचिकाकर्ता ने कहा, केरल का नाम टाइटल में प्रमुखता से है, लेकिन कहानी का राज्य से असल संबंध नहीं। मेकर्स ने जवाब दिया कि विदेशी अधिकार बिक चुके हैं, रिलीज टालना नुकसानदेह होगा। फिर भी, जस्टिस थॉमस ने साफ कहा, "सुनवाई समाप्त होने तक रिलीज न करें।" गुरुवार को अगली सुनवाई होनी है, जहां अंतिम फैसला आ सकता है।

केंद्र का रुख

केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सीबीएफसी को रचनात्मक स्वतंत्रता का सम्मान मिलना चाहिए। यह पहली 'केरल स्टोरी' का सीक्वल है, जो 2023 में विवादास्पद रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। उस फिल्म पर भी धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगे थे। अब सिक्का 'द केरल स्टोरी 2' के नाम है। राजनीतिक दलों ने इसे प्रोपगैंडा करार दिया, लेकिन मेकर्स दावा कर रहे हैं कि यह वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें