Get App

Viral Post: 35 लाख की नौकरी छोड़ की UPSC की तैयारी, फिर... सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कहानी

आईआईटी दिल्ली के एक पूर्व छात्र ने 35 लाख रुपये सालाना की नौकरी का ऑफर ठुकराकर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। देश सेवा का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने पहली ही कोशिश में परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 4:59 PM
Viral Post: 35 लाख की नौकरी छोड़ की UPSC की तैयारी, फिर... सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कहानी
अर्चित चांडक को एक जापानी कंपनी से करीब 35 लाख रुपये सालाना के पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला था (Image-X/VikasAlwys)

ज्यादातर लोग आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद करोड़ों के पैकेज वाली नौकरी का सपना देखते हैं। लेकिन आईआईटी दिल्ली के एक पूर्व छात्र ने अलग रास्ता चुना। खबरों के मुताबिक, उन्हें एक जापानी कंपनी से 35 लाख रुपये सालाना के पैकेज का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना था। इसलिए उन्होंने मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला किया। उनकी ये मेहनत रंग लाई और पहली ही कोशिश में वो आईपीएस अधिकारी बन गए। अब उनकी ये स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आईईटी से की पढ़ाई

आईपीएस अधिकारी अर्चित चांडक की प्रेरणादायक कहानी हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विकास अल्विस नाम के एक यूजर ने शेयर की है। पोस्ट में अर्चित ने आरामदायक करियर का ऑप्शन छोड़कर सिविल सेवा की राह चुनी। वायरल पोस्ट के मुताबिक, "अर्चित चांडक नागपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने कम उम्र से ही पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन किया। 2012 में वह जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) में शहर के टॉपर बने, जिसके बाद उन्हें IIT दिल्ली में दाखिला मिला। वहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई पूरी की।"

पहली ही कोशिश में मिली सफलता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें