Mr and Mrs Parshuram: स्टार प्लस के शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में नील भट्ट 'शिवप्रसाद और परशुराम' के डबल रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी शालिनी का किरदार शांभवी सिंह निभा रही हैं, जो अपने पति की स्पाई वाली छुपी जिंदगी से अनजान है। इस दिलचस्प कहानी के बीच अब एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है, जो एक बड़ा मोड़ लेकर आएगी और सबसे बड़े विलेन के तौर पर सबको चौंका देगी।
