Get App

Sidharth-Kiara: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पेरेंट्स, घर आई बेबी गर्ल

Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2025 में एक प्यारी सी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पैरेंट्स बनने की खबर दी थी। इस फोटो में दोनों हाथों में नन्हे मोज़े पकड़े नजर आ रहे थे, जो उनके आने वाले बच्चे की ओर इशारा कर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 1:22 AM
Sidharth-Kiara: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पेरेंट्स, घर आई बेबी गर्ल
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं

Sidharth-Kiara Blessed Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पेरेंट्स बन गए है। कियारा ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई कपल को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहा है। बता दें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी।

इस खास तरह से अनाउंस की थी प्रेगनेंसी

शादी के दो साल बाद उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2025 में एक प्यारी सी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पैरेंट्स बनने की खबर दी थी। इस फोटो में दोनों हाथों में मोजे पकड़े नजर आ रहे थे, जो उनके आने वाले बच्चे की ओर इशारा कर रहा था। कियारा ने इसके साथ लिखा था, "हमारी जिंदगी का सबसे खास तोहफा... जल्द आने वाला है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें