Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक विजय को डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय आई है जब उनकी आने वाली फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिलहाल एक्टर के एडमिट होने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। अभी तक विजय देवरकोंडा या फिर उनकी टीम की तरफ से एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
'एंटरटेनमेंट एएफ' नाम के इंस्टाग्राम पेज की पोस्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा को डेंगू होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वह 20 जुलाई तक पूरी तरह ठीक होकर घर लौट सकते हैं।
तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा के डेंगू से पीड़ित होने की खबर ऐसे समय पर सामने आई है जब वह अपनी अगली फिल्म किंगडम की रिलीज की तैयारियों में जुटे थे। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम में उनके साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म सीतारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत एस. नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा प्रोड्यूस की गई है। पहले यह मूवी 30 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ प्रोडक्शन दिक्कतों की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। ऐसा कहा जा रहा है कि किंगडम हिंदी में थिएटर में रिलीज नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने अब तक हिंदी वर्जन की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, जिससे माना जा रहा है कि फिल्म को हिंदी में सीधे नेटफ्लिक्स पर लाया जा सकता है।