Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की तारीख का खुलासा हो चुका है! बॉम्बे टाइम्स के अनुसार, यह कपल 11 मार्च को मुंबई में गौरव के आवास पर रजिस्टर्ड मैरिज करेगा। इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को ग्रैंड पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आ रहा है, कृतिका और गौरव अपने पेशेवर कामों को निपटा रहे हैं ताकि वे पूरी तरह से तैयारियों पर फोकस कर सकें।
