महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर मचा बवाल, परिवार और समाज में नाराजगी

Monalisa wedding: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की अचानक शादी ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। वह इन दिनों अपने पति फरमान खान के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर, मोनालिसा के परिवार ने फरमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश कर शादी के लिए मजबूर किया

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
Monalisa wedding: इस घटना के बाद बंजारा समाज के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

महाकुंभ के दौरान अपनी मुस्कान और सादगी भरे अंदाज से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी वायरल तस्वीरें या वीडियो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला है। हाल ही में मोनालिसा ने फरमान खान नाम के युवक से शादी कर ली, जिसकी खबर सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इस शादी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद मोनालिसा अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन भी पहुंचीं, जहां उन्होंने सुरक्षा की मांग की।

वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार और समाज के लोगों में भी नाराजगी और चिंता देखने को मिल रही है। पूरे मामले को लेकर अब लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं, जिससे यह मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है।

अचानक शादी से परिवार सदमे में


मोनालिसा की इस शादी की खबर जैसे ही उनके परिवार तक पहुंची, घर में गहरा सदमा छा गया। बताया जा रहा है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में मुस्लिम युवक फरमान से शादी की जानकारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश के महेश्वर स्थित उनके घर में शोक जैसा माहौल बन गया। परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला है और उनकी मां लता भोसले का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने इस पूरे मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को एक्टिंग सिखाने के नाम पर बहकाया गया और उसका ब्रेनवॉश किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि फर्जी तरीके से आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर यह शादी करवाई गई है। परिवार अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहा है।

बंजारा समाज में भी बढ़ा आक्रोश

इस घटना के बाद बंजारा समाज के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के कई लोग मोनालिसा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

फिल्म निर्देशक का बड़ा फैसला

इस विवाद के बीच फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी मोनालिसा के घर महेश्वर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक वह मोनालिसा को लेकर बन रही अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को रिलीज नहीं करेंगे।

‘उसका ब्रेनवॉश किया गया है’

मीडिया से बातचीत में सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा ने अपनी मर्जी से शादी नहीं की है, बल्कि उसका ब्रेनवॉश किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला संदिग्ध लगता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनके मुताबिक, एक कम उम्र की लड़की का अचानक इतना बड़ा फैसला लेना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने समाज और लोगों से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर 2026 के विजेताओं का ऐलान शुरू, दो फिल्मों पर टिकी सबकी नजर, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।