Oscars 2026 Winners: ऑस्कर 2026 के विजेताओं का ऐलान शुरू, दो फिल्मों पर टिकी सबकी नजर, देखें पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winners: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की घोषणा शुरू हो गई है और इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है। रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' और पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऑस्कर 2026 के विजेताओं की पूरी सूची और हर बड़े अपडेट के लिए आगे पढ़ते रहें

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
Oscars 2026 Winners: ऑस्कर 2026 समारोह के दौरान कई श्रेणियों के विजेताओं के नाम घोषित किए जा चुके हैं।

फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सम्मान अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर को लेकर हर साल दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इस बार 98वें अकादमी पुरस्कार भी काफी रोमांचक साबित हो रहा है, क्योंकि कई बड़ी फिल्मों और कलाकारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। खास तौर पर दो फिल्मों वन बैटल आफ्टर अनदर और ‘सिनर्स’  ने इस साल ऑस्कर की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है। नामांकन से लेकर पुरस्कारों तक दोनों फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

यही वजह है कि फिल्म प्रेमियों और समीक्षकों की नजरें लगातार इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं। ऑस्कर 2026 में कई श्रेणियों के विजेताओं के नाम सामने आने शुरू हो चुके हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि इस बार का अवॉर्ड सीजन काफी रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरा रहने वाला है।

नामांकन में सिनर्सने रचा इतिहास


इस साल की ऑस्कर रेस में निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ ने सबसे ज्यादा 16 नामांकन हासिल कर इतिहास बना दिया। वहीं मशहूर निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को कुल 13 श्रेणियों में नामांकन मिला। यही वजह है कि दोनों फिल्मों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा और मुकाबला देखने को मिल रहा है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की रेस लगभग तय

इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार को लेकर भी काफी चर्चा है। माना जा रहा है कि अभिनेत्री Jessie Buckley अपनी फिल्म  'हैमनेट' के लिए यह अवॉर्ड जीत सकती हैं। फिल्म में उनके दमदार अभिनय की काफी सराहना हुई है, जिसके चलते उन्हें इस श्रेणी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

कई श्रेणियों में घोषित हुए विजेता

ऑस्कर 2026 समारोह के दौरान कई श्रेणियों के विजेताओं के नाम घोषित किए जा चुके हैं। इन पुरस्कारों में कुछ फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।

ऑस्कर्स 2026 की फुल विनर्स लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ एक्टर: माइकल बी. जोर्डन (सिनर्स)

सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनअदर

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)

सर्वश्रेष्ठ एडेप्टेड स्क्रीनप्ले: पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: रयान कूगलर (सिनर्स)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एमी मैडिगन (वेपंस)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग: वन बैटल आफ्टर अनअदर

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ साउंड: F1

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर: लुडविग गोरांसन (सिनर्स)

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग: गोल्डन (केपॉप डेमोन हंटर्स)

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म: सेंटिमेंटल वैल्यू

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एम्प्टी रूम्स

सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: द सिंगर्स, टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा (संयुक्त विजेता)

सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग: कसांड्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनअदर)

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रैंकस्टाइन

सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: फ्रैंकस्टाइन

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: फ्रैंकस्टाइन

सर्वश्रेष्ठ विज़ुअल इफेक्ट: अवतार: फायर एंड ऐश

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: केपॉप डेमोन हंटर्स

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स

अभी बाकी हैं कई बड़े अवॉर्ड

हालांकि कई महत्वपूर्ण श्रेणियों के विजेता सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ बड़े पुरस्कारों की घोषणा होना बाकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल की ऑस्कर रेस में आखिर किस फिल्म और कलाकार का दबदबा सबसे ज्यादा रहता है।

Bigg Boss 19 की कड़वाहट हुई खत्म, अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट को जन्मदिन पर कहा 'सच्चा दोस्त'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।