Malaika Arora: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी डांस करती दिखीं मलाइका, वहीं मौजूद रूमर्ड बॉयफ्रेंड कैमरों से बचते आए नजर

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा इन दिनों चर्चा में हैं और इसकी वजह उनका नया रेस्टोरेंट लॉन्च इवेंट बन गया है। पार्टी के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक शख्स के साथ करीब होकर डांस करती दिखीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास शुरू हो गए

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
जहां एक तरफ उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में है, वहीं वर्क फ्रंट पर भी मलाइका काफी एक्टिव हैं।

बॉलीवुड की ‘छैय्या छैय्या’ गर्ल मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस, स्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उनके नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में मलाइका एक शख्स के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और नजदीकियों ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। किसी ने इसे सिर्फ पार्टी का मजेदार पल बताया तो किसी ने इसे मलाइका की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

दिलचस्प बात ये है कि ये वीडियो सामने आते ही फैंस और नेटिजन्स के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, इस पूरे मामले की असलियत क्या है और वायरल हो रहे इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है, इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

सोराब बेदी के साथ कोजी डांस ने बढ़ाई हलचल


वायरल क्लिप में मलाइका ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सोराब बेदी के साथ पार्टी एन्जॉय करती और डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं सोराब ही मलाइका के नए बॉयफ्रेंड तो नहीं। हालांकि बाद में साफ हुआ कि यह सिर्फ पार्टी का एक मजेदार पल था और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ताना और प्रोफेशनल रिश्ता है।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी थे पार्टी में

दिलचस्प बात ये रही कि इस पार्टी में मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन हर्ष मेहता भी मौजूद थे। जब मलाइका पार्टी से बाहर निकलीं तो हर्ष कैमरों से बचते हुए दरवाजे के पीछे छिपते नजर आए, लेकिन पैपराजी ने उन्हें कैद कर लिया। थोड़ी देर बाद वे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए।

रोम की तस्वीरों से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

पिछले कुछ समय से मलाइका और हर्ष मेहता के रिलेशनशिप की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब रोम से दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि दोनों वहां वैलेंटाइन डे साथ मना रहे थे। हालांकि मलाइका ने अभी तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दोनों की उम्र में करीब 19 साल का अंतर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

करियर में भी बरकरार है मलाइका का जलवा

जहां एक तरफ उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में है, वहीं वर्क फ्रंट पर भी मलाइका काफी एक्टिव हैं। साल 2025 में रिलीज फिल्म ‘थम्मा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में उनके डांस मूव्स ने दर्शकों को एक बार फिर दीवाना बना दिया था। साथ ही अब वह रेस्टोरेंट बिजनेस में भी कदम रख चुकी हैं और दो रेस्टोरेंट की मालकिन बन गई हैं।

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 ने प्री-सेल्स से ही इन फिल्मों को पछाड़ा, 2 लाख टिकट बेचकर बॉलीवुड प्रीमियर का बनाया रिकॉर्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।