Get App

Malaika Arora: 'फिर नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया...'? मिस्ट्री मैन का हाथ थामे मलाइका अरोड़ा से यूजर्स ने पूछे सवाल

Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। एक बार फिर से उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आ रही हैं। उनके इस वायरल वीडियो पर लोग रिएक्ट कर सवाल करते नजर आ रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 10:00 AM
Malaika Arora: 'फिर नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया...'? मिस्ट्री मैन का हाथ थामे मलाइका अरोड़ा से यूजर्स ने पूछे सवाल
वायरल वीडियो देख सभी के मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या मलाइका को फिर से नया साथी मिल गया है? कमेंट सेक्शन में ये जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड दिख रहा है।

Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैप्स के सामने वो मिस्ट्री मैन के साथ हाथों में हाथ डाले जाती दिख रही हैं। शख्स मलाइका को भीड़ के बीच से लेकर जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नए रिश्ते को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं।

मलाइका भीड़ और पैप्स के बीच से गुजरती हुईं अपनी कार में जाकर बैठती हैं। इस दौरान वह एक शॉर्ट जंपसूट और फ्लैट पहने दिखाई दीं। वहीं उनके साथ मौजूद एक शख्स ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है। मिस्ट्री मैन व्हाइट टीशर्ट और ब्राउन कलर का पैंट पहने दिख रहा है।

जब से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को देखा है, तब से सभी के मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या मलाइका को फिर से नया साथी मिल गया है? कमेंट सेक्शन में ये जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड दिख रहा है। बता दें कि मलाइका की लव लाइफ हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें