Get App

Malamaal Weekly 2: क्या फिर खुलेगा लॉटरी का राज? परेश रावल और राजपाल की वापसी तय!

Malamaal Weekly 2: हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने पुष्टि की है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल बनाया जाएगा। इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन करेंगे, जिससे फैंस को एक बार फिर शानदार देसी कॉमेडी और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:42 AM
Malamaal Weekly 2: क्या फिर खुलेगा लॉटरी का राज? परेश रावल और राजपाल की वापसी तय!
Malamaal Weekly 2: फिल्म की खासियत इसकी सादगी, देसी माहौल और शानदार कॉमिक टाइमिंग थी।

कॉमेडी फिल्मों के फैंस के लिए एक बेहद खास खबर सामने आई है। साल 2006 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की आइकॉनिक फिल्म ‘मालामाल वीकली’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, देसी माहौल और यादगार किरदारों की वजह से इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब लंबे इंतजार के बाद इसके सीक्वल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है। फिल्म की वापसी की खबर ने उन दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं,

जिन्होंने इस कॉमेडी मास्टरपीस का भरपूर आनंद लिया था। खास बात यह है कि फिल्म से जुड़े अहम कलाकार भी इसके दूसरे भाग में नजर आ सकते हैं, जिससे दर्शकों को एक बार फिर वही पुराना हंसी का तड़का मिलने की उम्मीद है।

परेश रावल ने खुद किया सीक्वल का खुलासा

फिल्म के लीड एक्टर परेश रावल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘मालामाल वीकली 2’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि यह खबर सही है और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन परेश रावल के बयान ने सीक्वल को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें