Lokah: मलयालम सिनेमा की पहली महिला प्रधान सुपरहीरो फिल्म लोकाह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है, जिसने बड़े स्टार्स की फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। इसने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 96.15 करोड़ रुपये की कमाई कर मोहनलाल की थुडारम को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 93.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
