Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Day 2: चिरंजीवी की फिल्म ने फिर मचाया धमाका, करोड़ों की कमाई से तोड़े सारे रिकॉर्ड

Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Day 2: साउथ सिनेमा की लेटेस्ट फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के दूसरे दिन भी चिरंजीवी स्टारर इस मूवी ने जबरदस्त कमाई दर्ज की। दर्शकों की बढ़ती संख्या और शानदार रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ लगातार ऊपर की ओर है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Day 2: दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 61.10 करोड़ रुपये हो गया है

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी की लेटेस्ट फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के बाद अगर किसी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया है, तो यही फिल्म है। तेलुगु सिनेमा के फैंस ने फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स दिया, जिससे इसका सुपरहिट होना तय लग रहा है। खास बात यह है कि फिल्म का रिलीज डेट लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे फेस्टिवल सीजन के दौरान रखा गया, जिससे अधिक से अधिक दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे।

पहले दिन की जबरदस्त कमाई ने साफ कर दिया कि चिरंजीवी की स्टार पावर अभी भी बरकरार है। फिल्म की कहानी, अभिनय और ग्रैंड प्रोडक्शन ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने पहले ही दिन धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़कर यह साबित कर दिया कि साउथ सिनेमा अब बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

दूसरे दिन भी मजबूत कमाई

फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वर्किंग डे में यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ फेस्टिवल सीजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।


कुल कमाई

दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 61.10 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें 9.35 करोड़ रुपये पेड प्रीमियर की कमाई शामिल है। इस आंकड़े ने साबित कर दिया कि 70 वर्षीय चिरंजीवी का स्टारडम आज भी फीका नहीं पड़ा।

धुरंधर का रिकॉर्ड भी तोड़ा

पहले दिन फिल्म ने पेड प्रीमियर समेत 37 करोड़ रुपये कमाए, जो रणवीर सिंह की धुरंधर (28 करोड़) से कहीं आगे था। मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर अपनी धाक जमा दी है।

Kiara Advani: कियारा आडवाणी बनीं इंस्टाग्राम की क्वीन, भारत की सबसे एंगेजिंग एक्टर का खिताब किया हासिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।