Ghooskhor Pandat: नीरज पांडे द्वारा निर्मित और मनोज बाजपेयी अभिनीत नेटफ्लिक्स फिल्म 'घूसखोर पंडित' अपने टाइटल को लेकर हुए विवाद के कारण सुर्खियों में छा गई। सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माताओं की जमकर आलोचना हुई, क्योंकि उनका मानना था कि यह टाइटल ब्राह्मण समुदाय को बदनाम करता है। शीर्षक के सामने आने के बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने हाल ही में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, लेकिन अब एक नया अपडेट सामने आया है।
