Mimi Chakraborty: फेमस एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती के साथ लाइव शो के बीच हुई बदसलूकी, आयोजक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मिमी चक्रवर्ती ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि कार्यक्रम के दौरान इवेंट ऑर्गेनाइजर अचानक स्टेज पर चढ़ आए, उनकी परफॉर्मेंस रोक दी और उन्हें स्टेज छोड़ने के लिए कहा। मिमी ने इस मामले को लेकर बोंगांव पुलिस स्टेशन में ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 7:43 PM
Story continues below Advertisement
मिमी चक्रवर्ती सुधु तोमर जोन्यो, केलोर कीर्ति और प्रोलॉय जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है

बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को एक पब्लिक इवेंट लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उत्पीड़न (हैरेसमेंट) का समाना करना पड़ा। इसके बाद एक्ट्रेस ने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मिमी के साथ ये घटना उस समय हुई, जब वह बोंगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही थीं। इस घटना से फैंस सहित हर कोई हैरान है।

मिमी चक्रवर्ती सुधु तोमर जोन्यो, केलोर कीर्ति और प्रोलॉय जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। मिमी ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि कार्यक्रम के दौरान इवेंट ऑर्गेनाइजर अचानक स्टेज पर चढ़ आए, उनकी परफॉर्मेंस रोक दी और उन्हें स्टेज छोड़ने के लिए कहा। मिमी ने इस मामले को लेकर बोंगांव पुलिस स्टेशन में ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

आयोजकों ने आरोपों को बताया गलत


इवेंट के आयोजकों ने मिमी के इन आरोपों को गलत बताया। आयोजकों का कहना है कि मिमी चक्रवर्ती की सिक्योरिटी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री ने मीडिया को बताया कि, मिमी चक्रवर्ती कार्यक्रम स्थल पर करीब एक घंटा देर से पहुंचीं और उन्हें सिर्फ आधी रात तक ही परफॉर्म करने की अनुमति थी। उन्होंने साफ कहा कि मिमी के साथ न तो कोई बदसलूकी हुई और न ही उन्हें हैरेस किया गया, और लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

मिमी ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट

इसके बाद मिमी चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “फेक स्टोरीज” का जिक्र करते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि झूठी कहानियों से TRP मिलती है, सच्चाई से नहीं। अपने नोट में उन्होंने कहा, “फेक कहानियों से TRP मिलती है, सच से नहीं। जो लोग TRP चुनते हैं और उस पर भरोसा करते हैं, उन्हें चीयर्स। आज के समय में झूठ इतना असली लगता है कि लोग सच से नाराज हो जाते हैं। किसी कलाकार को बदनाम करना नया नॉर्मल बन गया है।” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।

मिमी चक्रवर्ती ने पुष्टि की है कि उन्होंने इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की है और अब इसे कानूनी तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। ये घटना हाल ही में सामने आए एक और मामले के बाद हुई है, जिसमें मौनी रॉय ने करनाल में एक पब्लिक इवेंट के दौरान ऑडियंस में मौजूद किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार का आरोप लगाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।