Do Deewane Seher Mein: ज़ी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने सहर में' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस जोड़ी को एक नई और 'इम्पर्फेक्ट' लव स्टोरी में देखने के लिए लोग बेताब हैं। यह फिल्म रोमांस को एक अलग अंदाज में पेश करने का वादा करती है, जिसमें खामोशियां, नजरें और लीड एक्टर्स की सहज केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है।
