Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महज़बीन कोटवाला के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। शुक्रवार रात को मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के आने की खबर दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर में बरकत आई। अल्हम्दुलिल्लाह, दुआओं में खास याद रखना!" इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
