Get App

Ramayana: नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' ने जीता अरबों का दिल, देशभर के 14 शहरों में गूंजा 'राम' का नारा

Ramayana: 'रामायणम्' को अभी से 2026 का सबसे बड़ा सिनेमाई इवेंट माना जा रहा है और पूरी दुनिया में इसे लेकर भारी उत्साह है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 5:00 PM
Ramayana: नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' ने जीता अरबों का दिल, देशभर के 14 शहरों में गूंजा 'राम' का नारा
नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' ने जीता अरबों का दिल

Ramayana: बेंगलुरु, अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, मेरठ, मुंबई, पुणे, सीतामढ़ी, कडप्पा, हैदराबाद, पानीपत, ग्वालियर और बठिंडा तक, इस झलक की गूंज 14 शहरों और 5 मंदिरों में राम नाम सुनाई दिया।

'रामायणम्' को अभी से 2026 का सबसे बड़ा सिनेमाई इवेंट माना जा रहा है और पूरी दुनिया में इसे लेकर भारी उत्साह है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसे दो हिस्सों वाले एक भव्य ग्लोबल स्पेक्टेकल के रूप में देखा जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मेकर्स ने भगवान राम की एक झलक दिखाई, जिसने देखते ही देखते दुनियाभर में चर्चा छेड़ दी। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स तो मिला ही, साथ ही प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दर्शकों के रिएक्शन को भी कैप्चर किया है, जो वाकई में दीवानगी की हद तक है।

अपने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने देश भर से दर्शकों के रिएक्शन्स की एक झलक शेयर की। जब इस झलक को देशभर के 14 शहरों में दिखाया गया, तो इसने वाकई अरबों दिलों को छू लिया, और हर तरफ बस एक ही एहसास गूंज रहा था- 'राम'। कैप्शन में लिखा है-14 शहर। 5 मंदिर। अरबों दिल। हर जगह बस एक ही एहसास गूंजा। राम। नमित मल्होत्रा की रामायण। दुनिया भर के सिनेमाघरों में। इस साल दिवाली पर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें