TheParadise: नैचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, और इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा है। फिल्म को श्रीकांत ओडेला डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने 'दसरा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से सबका दिल जीता था। यह फिल्म इस डायरेक्टर और नानी की जोड़ी को एक बार फिर साथ लेकर आ रही है।
