यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नयनतारा का पहला लुक रिलीज हो गया है। बुधवार को शेयर किया गया पोस्टर नयना तारा को गंगा के किरदार में दिखाता है - हाथ में गन थामे, कैसिनो के दरवाजे पर सख्त नजरों से घूरती हुईं। ये इंटेंस अवतार फिल्म की डार्क और खतरनाक दुनिया का संकेत देता है।
