Get App

Nayanthara Divorce: पति विग्नेश शिवन संग तलाक की खबरों पर नयनतारा ने किया रिएक्ट, स्पेशल फोटो शेयर कर अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप

Nayanthara Divorce Rumors: बीते कई दिनों से साउथ सुपरस्टार नयनतारा के तलाक की खबरों से बाजार गरमाया हुआ है। अब इन अफवाहों पर नयनतारा ने अपने स्टाइल में फुलस्टॉप लगा दिया है। एक्ट्रेस ने इन खबरों को बिना बोले ही गलत साबित कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 4:00 PM
Nayanthara Divorce: पति विग्नेश शिवन संग तलाक की खबरों पर नयनतारा ने किया रिएक्ट, स्पेशल फोटो शेयर कर अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप

साउथ सिनेमा की फिमेल सुपरस्टार नयनतारा अपनी फिल्मों को लेकर लाइम लाइट में रहती हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस पति विग्नेश शिवन से तलाक लेकर अलग होने वाली हैं। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को करारा जबाव दिया।

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मनोरंजन जगत से जुड़ी कई फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं। इसमें नयनतारा की शादी को लेकर भी खबर सामने आ रही थी। अफवाहें थी एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में कुछ सहीं नहीं चल रहा है। वह अपने पति से तलाक लेने वाली हैं। यह अफवाह नयनतारा के स्टेटमेंट से शुरू हुई, जब उन्होंने अपनी शादी को एक बड़ी गलती बताया था। इसके बाद उनकी तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हर जगह बस एक ही बात हो रही थी कि उनकी शादी में दिक्कत चल रही और वह पति विग्नेश से तलाक ले रही है।

अब अपने तलाक की खबरों पर नयनतारा ने फनी पोस्ट कर पूर्णविराम लगा दिया है। नयनतारा ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पति विग्नेश के ऊपर बैठी दिख रही हैं। दोनों अजीब और हैरानी वाला मुंह बनाए हुए हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, ‘हमारा रिएक्शन… जब हम अपने बारे में अजीबो-गरीब खबरें आती हैं..’

बता दें कि नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ साल 2022 में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद ये कपल सरोगेसी से जुड़वा बेटों के पेरेंट्स बने थे। काम के साथ दोनों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। जहां अक्सर वो बच्चों के साथ त्योहार और वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें