जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का नया गाना ‘वजह बेवजह’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस ट्रैक में इतनी सच्ची लग रही है कि दर्शक वैलेंटाइन वीक के इस खास मौके पर इसे बार-बार लूप पर चला रहे हैं। गाने के सॉफ्ट विजुअल्स और इमोशनल लिरिक्स प्यार के उस खालीपन को बयां करते हैं, जो किसी अपने की कमी से पैदा होता है इंतजार की वो तड़प, जो दिल को छू जाती है।
