बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और वरुण इसके प्रमोशन में लगातार व्यस्त नजर आ रहे हैं। लेकिन इस प्रोफेशनल खुशी के बीच उनकी निजी जिंदगी में एक गहरा दुख आ गया है। वरुण के बेहद करीबी और परिवार के सदस्य की तरह रहे उनके प्यारे पेट डॉग का निधन हो गया है, जिससे एक्टर इस वक्त काफी भावुक और उदास हैं। वरुण धवन अक्सर अपने पेट के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं, जिससे साफ झलकता था कि वो उनके लिए कितने खास थे।
