बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही पिछले कुछ दिनों से एक बड़े विवाद में फंसी हुई थीं, जिसे लेकर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपनी सफाई पेश की है। एक वायरल हो रहे हिंदी गाने को लेकर नोरा पर सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि इस पूरे मामले में उन्हें अंधेरे में रखा गया और उनके साथ धोखा हुआ है।
