ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया में बेचैनी और डर का माहौल बना दिया है। लगातार सामने आ रही हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मध्य पूर्व के शहरों से आ रही घटनाओं ने वहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ दुनियाभर के नागरिकों को भी प्रभावित किया है। इस तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों पर भी साफ नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी मौजूदा हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
