Get App

Sunny Deol Video: ‘बॉर्डर 2’ के सक्सेस पर सनी देओल ने फैंस को ‘बॉर्डर स्टाइल’ में कहा शुक्रिया, बोले- 'आवाज आपके दिलों तक पहुंच गई'

Sunny Deol Video: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है ।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 4:09 PM
Sunny Deol Video: ‘बॉर्डर 2’ के सक्सेस पर सनी देओल ने फैंस को ‘बॉर्डर स्टाइल’ में कहा शुक्रिया, बोले- 'आवाज आपके दिलों तक पहुंच गई'

साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी 'बॉर्डर 2' है। सनी देओल का धमाकेदार अवतार थिएटर्स में धूम मचा रहा है। 23 जनवरी को रिलीज हुई ये देशभक्ति वॉर ड्रामा रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पहाड़ों के बीच खड़े होकर सनी ने फैंस को वो आइकॉनिक डायलॉग दिया 'आवाज कहां तक गई... आपके दिलों तक!' इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो गया और मोना सिंह और ईशा देओल ने रेड हार्ट से सपोर्ट किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। देशभक्ति की थीम और सनी देओल की जोशीली अदाकारी ने दर्शकों को फिर से ‘बॉर्डर’ की याद दिला दी है।

फिल्म की सफलता पर सनी देओल ने अपने फैंस को खास अंदाज़ में धन्यवाद दिया। उन्होंने ‘बॉर्डर स्टाइल’ में वीडियो मैसेज जारी किया और कहा कि यह फिल्म सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे देश की है। सनी ने भावुक होकर कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनकी असली ताकत है और यही उन्हें बार-बार देशभक्ति की कहानियां पर्दे पर लाने की प्रेरणा देता है।

बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसे हीरो की वापसी हुई है जो 1997 की 'बॉर्डर' से दिल जीत चुके। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ संग सनी का जलवा दिख रहा है। फिल्म की कहानी इमोशन्स से लबालब हौ और गाने जैसे 'संदेसे आते हैं' और 'मिट्टी के बेटे' चेयर छुड़ाने पर मजबूर कर देते हैं। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ ने वीकेंड को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने धमाल मचा दिया है। Sacnilk के मुताबिक, पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे 54.5 करोड़, चौथे (रिपब्लिक डे) 59 करोड़, पांचवें 20 करोड़, छठे 13 करोड़ कमाई हुई है। कुल 5 दिन में 200 करोड़ नेट, वर्ल्डवाइड 277 करोड़ पार हो गई। ओवरसीज में 37 करोड़ से ज्यादा है। ये 2026 की पहली मेगा ब्लॉकबस्टर है, सिकंदर और रेड 2 जैसे हिट्स को पछाड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें