Oscars 2026 Update: धर्मेंद्र को ‘इन मेमोरियम’ में नहीं मिली जगह, निक जोनस के कलावे ने बटोरी सुर्खियां

Oscars 2026 Update:ऑस्कर 2026 में हिंदी सिनेमा के दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में याद नहीं किया गया, जिससे कई सिनेप्रेमी नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं समारोह में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Oscars 2026 Update: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस में बेहद आकर्षक नजर आईं

फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले Academy Awards का 98वां संस्करण इस बार कई वजहों से चर्चा में रहा। जहां एक ओर कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोरीं, वहीं कुछ ऐसे पल भी सामने आए जिन्होंने दर्शकों और आलोचकों को चौंका दिया। ऑस्कर 2026 के मंच पर कई ऐतिहासिक फैसले देखने को मिले, जिन पर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। हालांकि, इस समारोह से जुड़ा एक ऐसा मामला भी सामने आया, जिसने खासतौर पर भारतीय सिनेमा प्रेमियों को निराश कर दिया।

सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और लोग अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच ऑस्कर 2026 के दौरान हुए कुछ और दिलचस्प और हैरान करने वाले पल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिनकी वजह से यह समारोह लगातार खबरों में बना हुआ है।

 ‘इन मेमोरियममें नहीं लिया गया नाम


साल 2025 के नवंबर में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फिल्म जगत को झकझोर दिया था। ऐसे में भारत के दर्शकों को उम्मीद थी कि ऑस्कर 2026 के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। लेकिन जब इस सेगमेंट में उनका नाम शामिल नहीं किया गया, तो सोशल मीडिया पर कई फिल्म प्रेमियों ने नाराजगी जाहिर की।

इतिहास में सातवीं बार हुआ टाई

ऑस्कर 2026 का एक और दिलचस्प पल तब सामने आया, जब एक ही कैटेगरी में दो फिल्मों को विजेता घोषित कर दिया गया। बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में The Singers और Two People Exchanging Saliva दोनों को संयुक्त रूप से अवॉर्ड दिया गया। ऑस्कर के करीब 98 साल के इतिहास में यह सिर्फ सातवीं बार हुआ है जब किसी कैटेगरी में टाई की स्थिति बनी।

पहले भी कई बार बन चुका है ऐसा इतिहास

ऑस्कर के इतिहास में इससे पहले भी कुछ मौकों पर टाई देखने को मिला है।

1932 में Wallace Beery और Fredric March को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 1950 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, 1969 में बेस्ट एक्ट्रेस, 1987 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर, 1995 में बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म और 2013 में बेस्ट साउंड एडिटिंग की कैटेगरी में भी टाई हो चुका है।

ऑस्कर में पहली बार मिला बेस्ट कास्टिंगअवॉर्ड

इस बार ऑस्कर समारोह में एक नई कैटेगरी भी जोड़ी गई। पहली बार बेस्ट कास्टिंग अवॉर्ड दिया गया, जिसे फिल्म One Battle After Another की कास्टिंग डायरेक्टर Cassandra Kulukundis ने अपने नाम किया। इस नई श्रेणी की शुरुआत को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रेजेंटर बनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra भी ऑस्कर 2026 समारोह का हिस्सा बनीं। उन्हें बतौर प्रेजेंटर आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के विजेता का नाम घोषित किया और अवॉर्ड सौंपा। इस दौरान उनके साथ उनके पति Nick Jonas भी रेड कार्पेट पर नजर आए।

निक जोनस का देसीअंदाज बना चर्चा का विषय

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस में बेहद आकर्षक नजर आईं, जबकि निक जोनस मरून सूट में दिखाई दिए। हालांकि, लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा निक की कलाई पर बंधे कलावा ने खींचा। हिंदू परंपरा में बांधा जाने वाला यह पवित्र लाल-पीला धागा देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग हैरान रह गए और प्रियंका की तारीफ करते नजर आए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।