हॉरर-एडवेंचर फिल्म ने मचाया तहलका, एनाकोंडा की दहशत से कांप उठेगा शरीर

हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई एक फिल्म ने दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसकी रोमांचक और शानदार दृश्यावली इतनी तेज और मनोरंजक है कि दर्शक पूरी तरह स्क्रीन से जुड़े रहते हैं और उन्हें पलकों को झपकाने तक का समय नहीं मिल पाता, हर क्षण रोमांच से भरा है

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म की कहानी एक सर्कस टोली के इर्द-गिर्द घूमती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आजकल मनोरंजन की दुनिया का नया ठिकाना बन चुके हैं, जहां हर दिन कोई न कोई नई फिल्म, सीरीज या डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती रहती है। लेकिन इनमें से कुछ ही वास्तव में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच पाती हैं और चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसने रिलीज होते ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यह फिल्म है 'एनाकोंडाः कर्स्ड जंगल', जो हॉरर और एडवेंचर का शानदार मिश्रण पेश करती है। रिलीज होते ही यह ट्रेंडिंग चार्ट में टॉप पर पहुँच गई और सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच खूब चर्चित हो रही है।

फिल्म की कहानी, विशालकाय एनाकोंडा और रोमांचक जंगल के सेटिंग के कारण दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखती है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म हॉरर-एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक ज़रूरी अनुभव बन गई है।

हॉरर-एडवेंचर का नया तड़का


यह हॉरर-एडवेंचर फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी ओटीटी पर दर्शकों को अपनी पकड़ बनाए हुए है। याद दिला दें, 1997 में आई कल्ट क्लासिक 'एनाकोंडा' ने विशालकाय सांपों की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया था और खौफ में डाल दिया था। अब 'एनाकोंडाः कर्स्ड जंगल' उसी खौफ को नए अंदाज और रोमांच के साथ पेश कर रही है। यह सर्वाइवल थ्रिलर दर्शकों को लगातार बांधे रखती है।

कहानी में रोमांच और खौफ का संगम

फिल्म की कहानी एक सर्कस टोली के इर्द-गिर्द घूमती है। टोली का नया मालिक उन्हें थाईलैंड में आयोजित एक शो में भाग लेने भेजता है। लेकिन रास्ता आसान नहीं है—इस जंगल में उनका सामना एक विशालकाय एनाकोंडा से होता है। फिल्म में ट्विस्ट, टर्न और रोमांच की भरमार है, जो दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखती है।

भारतीय दर्शकों को भी पसंद

हालांकि यह फिल्म चीनी प्रोडक्शन बैनर के तहत बनी है, लेकिन भारतीय दर्शक भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में टेरेंस यिन, वांग जिंगचेन, नीता शिया और पॉल चे जैसे स्टार्स हैं। इसके निर्देशक हैं शियांग किउलियांग और कोशियांग हशेंग, जबकि शियांग शुइलिउ ने इसे प्रोड्यूस किया है। कुल 1 घंटा 24 मिनट की यह फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है और हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए मौजूद है।

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने जताया गुस्सा, पटना में NEET छात्रा की मौत पर सिस्टम पर भड़कीं अभिनेत्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।