ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते सिनमा लवर्स के लिए जबर्दस्त एंटरटेनमेंट का इंतजार है। 19 से 25 जनवरी के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स अपने घर बैठे ही फुल पैसा वसूल मनोरंजन का मजा ले पाएंगे। इस हफ्ते आने वाली रिलीज में विभिन्न जॉनर की फिल्में शामिल हैं, जैसे फैंटेसी, रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन। ओटीटी प्ले ने रिलीज होने वाली सभी फिल्मों और शोज की पूरी लिस्ट जारी कर दी है, जिससे दर्शक आसानी से अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट चेक कर सकते हैं।
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज न केवल मनोरंजन प्रदान करेंगी बल्कि दर्शकों को नई कहानियों, रोमांचक ट्रेलर्स और दिलचस्प किरदारों का अनुभव भी देंगी। इससे ओटीटी सब्सक्राइबर्स का हफ्ता भर का एंटरटेनमेंट सुनिश्चित हो जाएगा। फैंस के लिए ये हफ्ता बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर एक जबरदस्त ट्रीट साबित होगा।
फैंटेसी शोज की शौकीनों के लिए ‘अ नाइट ऑफ सेवन किंगडम्स’ रोमांच लेकर आ रही है। पीटर क्लैफी लीड रोल में हैं। यह सीरीज 19 जनवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
अ बिग बोल्ड ब्यूटिफुल जर्नी
रोमांटिक मूवी प्रेमियों के लिए ‘अ बिग बोल्ड ब्यूटिफुल जर्नी’ खास है। इस फिल्म का निर्देशन कोगोनाडा ने किया है और इसमें मार्गोट रॉबी और कॉलिन फैरेल लीड रोल में हैं। फिल्म 20 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘चिकातिलो’ एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शोभिता धुलिपाला एक पॉडकास्टर बनती नजर आएंगी। यह फिल्म शरण कोपिशेट्टी के निर्देशन में बनी है और 23 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
आनंद एल राय की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी इसी दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। धनुष और कृति सेनन फिल्म के लीड स्टार हैं।
एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ बड़े पर्दे के बाद अब जियो हॉटस्टार पर रिलीज के लिए तैयार है।
‘सिराई’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर राज करने आ रही है। विक्रम प्रभु स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को जी5 पर स्ट्रीम होगी।