OTT Releases This Week: महारानी 4 से लेकर बारामुला तक .... इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज हो रही ये वेब सीरीज और फिल्‍में

OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट से भरी कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस वीकेंड ओटीटी पर ‘बारामूला’ और ‘महारानी सीजन 4’ जैसी बड़ी रिलीज शामिल हैं

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
OTT releases: इस वीकेंड ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। फैंस सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट से भरपूर कई धमाकेदार वेब सीरीज का लुत्फ उठा पाएंगे, जो कई पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रीलीज होने वाली है। नवंबर के दूसरा वीकेंड ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनको आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

इस हफ्ते ओटीटी पर 'बारामूला' से लेकर काजोल की 'महारानी सीजन 4' तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

‘बारामूला’


कश्मीर के बारामूला में बेस्ड ये रोमांचक सुपरनैचुरल थ्रिलर एक रहस्यमय कहानी है। इसमें मानव कौल एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जिनका हाल ही में वहां ट्रांसफर हुआ है। जो शुरुआत में एक सामान्य पोस्टिंग लगती है, लेकिन वह जल्दी ही डरावनी बन जाती है। इस केस को सुलझाते हुए वह कई चौंकाने वाले रहस्यों का खुलासा करता है और सुपरनैचुरल ताकतों से टकराता है।‘बारामूला’ 7 नवंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

महारानी सीजन 4

हुमा कुरैशी फिर से अपने फेमस किरदार रानी भारती के रूप में पॉलिटिकल ड्रामा में वापसी कर रही हैं। इस बार रानी पहले से ज्यादा समझदार और राजनीतिक रूप से मजबूत नजर आती हैं। रणनीतिक सलाहकार बीरेंद्र देव (अमित सियाल) और विनोद सक्सेना (विनीत कुमार) की मदद से वह बिहार की जटिल राजनीति को संभालने की कोशिश करती हैं। ये सीजन 1990 के दशक के अंत में भारत में हुई असली राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है। इस सीजन में श्वेता बसु प्रसाद, विपिन शर्मा और कानी कुसरुति भी लीड रोल में हैं। ‘महारानी सीजन 4’ की स्ट्रीमिंग 7 नवंबर से SonyLIV पर शुरू होगी।

अर्थ-828

अर्थ-828 की रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक दुनिया में, मार्वल की आइकॉनिक सुपरहीरो टीम एक बार फिर लौट रही है। इस फिल्म में रीड रिचर्ड्स (पेड्रो पास्कल), सू स्टॉर्म (वैनेसा किर्बी), जॉनी स्टॉर्म (जोसेफ क्विन) और बेन ग्रिम (एबोन मॉस-बैचराच) एक साथ मिलकर नई चुनौती का सामना करते हैं। इस बार टीम को न सिर्फ इस खतरे से लड़ना है, बल्कि ऐसे फैसले भी लेने हैं जो उनके भविष्य को हमेशा के लिए बदल सकते हैं।

यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीमिंग होगी।

'फ्रेंकस्टीन'

गिलर्मो डेल टोरो की “फ्रेंकस्टीन” मैरी शेली की फेमस कहानी का एक गॉथिक साइंस-फिक्शन की कॉपी है। ये फिल्म विक्टर फ्रेंकस्टीन नाम के साइंटिस्ट की कहानी दिखाती है, जो अपने खतरनाक प्रयोग के जरिए एक जीव को जिंदा कर देता है। लेकिन यह प्रयोग उसके और उस जीव — दोनों के लिए तबाही का कारण बन जाता है। फिल्म में ऑस्कर आइजैक, जैकब एलोर्डी, मिया गोथ और क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज लीड रोल में हैं। “फ्रेंकस्टीन” 7 नवंबर से Netflix पर स्ट्रीमिंग होगी।

गैजेट-फ्री

‘गैजेट-फ्री’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें पंकज कपूर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। परिवार के दूर होते रिश्तों को फिर जोड़ने के लिए वे छह महीने तक बिना किसी गैजेट के रहने का चैलेंज देते हैं। उनके साथ बेटा, बहू और पोते-पोती भी इसमें शामिल होते हैं। अब इसमें ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे बिना गैजेट के ये कैसे रह पाते हैं। यह फिल्म 7 नवंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।