OTT Releases This Week: धुरंधर से लेकर ब्रिजर्टन तक... इस हफ्ते ओटीटी पर मिलने वाला है एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज

OTT Releases This Week: जनवरी का आखिरी वीकेंड OTT दर्शकों के लिए खास रहने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर धुरंधर और ब्रिजर्टन जैसे शोज स्ट्रीम होने वाले हैं, जो आपके वीकेंड को और खास बना देंगे

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 6:27 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी फिल्मे और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है

OTT Releases This Week:  जनवरी का आखिरी वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को ओटीटी पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। इस दौरान ओटीटी पर दमदार ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हाई-वोल्टेज रियलिटी शो देखने को मिलेंगे, जिनको आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। जनवरी के आखिरी वीकेंड ओटीटी पर धुरंधर और ब्रिजर्टन जैसे कई शोज स्ट्रीम होने वाले हैं। जो आपके इस वीकेंड को और भी ज्यादा खास बना देंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी फिल्मे और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

धुरंधर (Netflix)

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 30 जनवरी को Netflix पर रिलीज हो रही एक दमदार जासूसी थ्रिलर है। इसकी कहानी जसकीरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मौत की सज़ा पाए एक कैदी हैं। इंडियन इंटेलिजेंस चीफ़ अजय सान्याल उन्हें ज़िंदगी का आख़िरी मौका देते हैं और एक बेहद मुश्किल मिशन के लिए चुनते हैं। इस मिशन में जसकीरत को हमजा अली मजारी बनकर कराची के खतरनाक ल्यारी इलाके में भेजा जाता है, जहाँ उसे अपनी पहचान छुपाकर लंबी और जोखिम भरी घुसपैठ करनी होती है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन अर्जुन रामपाल और आर. माधवन भी अहम किरदार में है।


ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 1 (Netflix)

ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 1, 29 जनवरी को Netflix पर रिलीज हो रहा है। इस सीजन में Bridgerton परिवार के दूसरे बेटे बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की कहानी दिखाई गई है, जो कला से जुड़ा हुआ है और इमोशनल रूप से थोड़ा उलझा रहता है। कहानी एक “सिंड्रेला जैसी” रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है। एक भव्य मास्करेड बॉल में बेनेडिक्ट की मुलाकात चांदी के कपड़ों में एक रहस्यमयी लड़की से होती है और वह उससे आकर्षित हो जाता है। बाद में पता चलता है कि वह लड़की सोफी बेक है, जो एक अर्ल की नाजायज बेटी है और अपनी निर्दयी सौतेली मां की वजह से मुश्किल जिंदगी जी रही है।

गुस्ताख इश्क (JioHotstar)

गुस्ताख इश्क 27 जनवरी को JioHotstar पर रिलीज हो रही है। 11998 के दौर में सेट यह कहानी एक इमोशनल और सुकून भरा रोमांस दिखाती है, जो उर्दू साहित्य की धीरे-धीरे खोती दुनिया से जुड़ी है। गुस्ताख इश्क में नवाबुद्दीन “पप्पन” रिजवी का किरदार दिखाया गया है, जो पुरानी दिल्ली में एक कमजोर हालत वाली प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। कहानी तब आगे बढ़ती है जब वह मशहूर लेकिन अकेले रहने वाले कवि अजीज बेग को उनकी जिंदगी की सबसे अहम रचना छपवाने के लिए मनाने के मकसद से मलेरकोटला जाते हैं। इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

दलदल (Prime Video)

दलदल 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। यह नॉवेल भेंडी बाजार पर बेस्ड एक डार्क साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी मुंबई के तनाव भरे और उलझे माहौल में सेट है। इस सीरीज में भूमि पेडनेकर रीटा फरेरा की भूमिका निभा रही हैं, जो नई नियुक्त DCP हैं। उन्हें एक ऐसे सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी दी जाती है। कहानी अपराध, मानसिक दबाव और सच्चाई की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून (Sony LIV)

व्हील ऑफ फॉर्च्यून 27 जनवरी से सोनी LIV पर शुरू हो रहा है, जिसे अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। यह एक मशहूर गेम शो है, जिसमें शब्दों की पहेलियां, बड़े स्पिन और भारी इनाम देखने को मिलेंगे। शो में कंटेस्टेंट्स अलग-अलग राउंड्स खेलते हैं, जहां उन्हें भाषा से जुड़े ट्विस्ट, पैसों का जोखिम और अचानक बदलने वाले व्हील सेगमेंट का सामना करना होता है। इन सभी चुनौतियों के बीच वे ऐसे इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।