OTT Releases This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। ओटीटी पर दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की कई शानदार कहानियां देखने को मिलेंगी। इस हफ्ते ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' और 'हिट 3' जैसे फेवरेट शोज के साथ-साथ 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' जैसी बड़ी फिल्में भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। अगर आप इस वीकेंड पर घर पर बैठ कर कुछ नया देखने चाहते हैं तो तैयार हो जाइए।
