Get App

Palash Muchhal: कानूनी पचड़ों में फंसते जा रहे पलाश मुच्छल ने कमेंट सेक्शन किया ऑफ, राहत पाने के लिए मंदिर-मंदिर टेक रहे माथा

Palash Muchhal: बुधवार को पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान में खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन को बाद इंस्टाग्राम पर फोटोज को शेयर किया है। हालांकि उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन ऑफ रखे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 11:01 AM
Palash Muchhal: कानूनी पचड़ों में फंसते जा रहे पलाश मुच्छल ने कमेंट सेक्शन किया ऑफ, राहत पाने के लिए मंदिर-मंदिर टेक रहे माथा
कानूनी पचड़ों में फंसते जा रहे पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन किए ऑफ....

Palash Muchhal: स्म़ति मंधाना से धोखे बाजी करने के बाद से पलाश मुच्छल मुश्किलों में घिरे हैं। हालांकि उनका नया विवाद कास्टिम पर किए गए कमेंट को लेकर है। उन पर जातिवादी कमेंट करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई। इस कानूनी उथल-पुथल के बीच हाल ही में वे राजस्थान के कई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लेते नजर आए।

बुधवार को, पलाश ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान में खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिरों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पलाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज़ शेयर की, जिसमें वह मंदिर पहुंचने के दौरान भगवान के सामने सिर झुकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सिंगर-कंपोज़र को आशीर्वाद मांगते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ अन्य तस्वीरों में वह मंदिर के अधिकारियों के साथ पोज़ देते हुए भी नज़र आ रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए पलाश ने लिखा, “जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला। खाटू श्याम जी – सालासर बालाजी – जीवन माता जी।” हालांकि, सिंगर ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। ये तस्वीरें तब सामने आईं जब उन्हें कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। म्यूज़िक कंपोज़र के खिलाफ़ एक केस दर्ज किया गया है, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पूर्व मंगेतर स्मृति मंधाना की सांगली की बचपन की दोस्त के खिलाफ़ जातिवादी कमेंट किया था।

TV9 मराठी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पलाश के खिलाफ़ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत सांगली के रहने वाले और स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें