
The Bengal Files: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। विवेक को लाइमलाइट से ज्यादा समय के लिए दूर नहीं रखा जा सकता है। इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी वजह मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कोलकाता में हुआ विवाद भी है।
द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए विवेक लगातार मीडिया के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में लगे हैं। इनमें से एक इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने मराठी खान-पान को लेकर अजीब सा बयान दे दिया है। उन्होंने खाने को गरीबों का खाना बताया है। अब उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
द कश्मीर फाइल्स जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए महशूर हैं। हाल ही में द बंगाल फाइल्स के प्रमोशन के लिए उन्होंने एक फूड चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी से जब विवेक की फेवरेट डिश को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- मैं इनके लिए कभी-कभी मराठी खाना बनाती हूं तो बिल्कुल नहीं खाते। बोलते हैं ये क्या गरीबों का खाना बना लेती हो।
इस विवेक ने चीजों को स्पष्ट करते हुए कहा कि- देखिए मैं दिल्ली से आता हूं और वहां के खान-पान का तरीका मुंबई से काफी अलग है। खानों में तैरता अतिरिक्त घी और मसाला खाने को खास बनाते है। मुझे ऐसे ही रिच खाना खाने की आदत है। अब जब मराठी खाना की बात आती है तो वह काफी हेल्दी टाइप का होता है। न मसाला ज्यादा न घी। तो इसलिए मैं कहता था कि ये यार गरीबों वाला खाना मुझे नहीं खाना है।
विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। खासतौर पर महाराष्ट्र के लोग विवेक को उनके खाने का मजाक उड़ाने के लिए खूब भला बुरा कह रहे हैं। गौर किया जाए विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स को 5 सितंबर को रिलीज होना है। ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की होने वाली है। हालांकि, इसको लेकर कोलकाता में जमकर विरोध किया जा रहा है, जिसकी बाद अब ये एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
बता दें कि द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने, जबकि प्रोडक्शन की कमान अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने संभाली है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे दमदार कलाकार नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ही द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसे चर्चित प्रोजेक्ट शामिल हैं। फिल्म 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।