Sachiv ji video viral: एमेजॉन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत का सीजन 4 दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस सीरीज में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, पंकज झा और संविका ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया हैं। हालांकि, पंचायत के पहले तीन सीजन के मुकाबले इस सीजन को उतना नहीं सराहा गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर ग्राम फुलेरा के सचिव जी उर्फ जितेंद्र कुमार का एक मजेदार पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो देख यूजर्स कह रहे हैं कि यह पंचायत 5 का प्रोमो तो लीक नहीं हो गया है।
