Pankaj Tripathi Mother Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार, 31 अक्टूबर को निधन हो गया। उनका निधन अभिनेता के गृहनगर बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में हुआ। अभिनेता की टीम ने उनके और उनके परिवार की ओर से एक बयान जारी कर यह खबर साझा की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिवार के करीबी सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ।
