Peddi: फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जगपति बाबू एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। 'चिकिरी चिकिरी' गाने की जबरदस्त सफलता के बाद, जिसने 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, मेकर्स ने हाल ही में "रई रई रा रा" (Rai Rai Raa Raa) रिलीज किया है, जिसे अब तक 33 मिलियन (3.3 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है।
