शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की जोड़ी बॉलीवुड की कुछ बेहद शानदार सीनियर जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी में एक ग्रेस है, जो आज के ज्यादातर में गायब लगता है। इनकी शादी का किस्सा काफी रोचक है। दोनों की शादी को 45 साल हो चुके हैं और आज भी इनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी शादी से जुड़ा किस्सा इंटरव्यू में सुनाया। कई पुराने और मजेदार किस्सों के बीच शत्रुघ्न और पूनम की शादी का किस्सा सबसे रोचक रहा।
