Get App

Raja Saab OTT Release: थिएटर में पिटने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'द राजा साब', प्रभास की फिल्म को लेकर आया ये अपडेट

Raja Saab OTT release: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ थिएटर में खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद अब इसकी OTT रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है प्रभास की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 11:11 PM
Raja Saab OTT Release: थिएटर में पिटने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'द राजा साब', प्रभास की फिल्म को लेकर आया ये अपडेट
मारुति के निर्देशन में बनी फिल्म द राजा साब में प्रभास राजू के किरदार में नजर आए हैं

एक्टर प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसके ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है प्रभास की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म

हाल ही में चित्रंभलारे ने X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि फिल्म के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इससे साफ है कि फिल्म को OTT पर भी काफी बड़ी कीमत मिली है।

कब रिलीज हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar ने इस फिल्म को स्ट्रीम करने के लिए एक बड़ी डील साइन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द राजा साब’ के मेकर्स पीपुल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट फिल्म को OTT पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। ये फिल्म फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते यानी 27 फरवरी या फिर मार्च 2026 के पहले हफ्ते, यानी 6 मार्च को ऑनलाइन आ सकती है। हालांकि मेकर्स या किसी भी OTT प्लेटफॉर्म की ओर से इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें