Fauzi: माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'फौजी' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। जब से इसकी घोषणा हुई है, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रही है, डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने हाल ही में सेट से लीक हो रही तस्वीरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
