Get App

Raakh: प्राइम वीडियो ने सीरीज ‘राख’ का किया ऐलान, अली फज़ल संग नजर आएंगे ये दिग्गज स्टार

Raakh: प्राइम वीडियो ने एक और दिलचस्प सीरीज़ की ‘राख’ की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में अली फजल के साथ कई नामी हस्तियां नजर आने वाली हैं। सीरीज में अली पुलिस के किरदार में दिखेंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 2:38 PM
Raakh: प्राइम वीडियो ने सीरीज ‘राख’ का किया ऐलान, अली फज़ल संग नजर आएंगे ये दिग्गज स्टार
प्राइम वीडियो ने सीरीज ‘राख’ का किया ऐलान

Raakh: प्राइम वीडियो ने एक और दिलचस्प सीरीज़ की घोषणा कर दी है, जिसका नाम है ‘राख’। ये एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को दिखाया जाएगा। सुनने में ही कहानी काफ़ी दमदार लग रही है। इस सीरीज़ को एंडेमोलशाइन इंडिया और गुलबदन टॉकीज़ ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशन की कमान संभाली है प्रोसित रॉय ने। वहीं, इसे बनाया, लिखा और को-डायरेक्ट किया है अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने।

इसेक डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं । अब अगर कास्ट की बात करें तो ये सचमुच पावर-पैक्ड है। सीरीज़ में अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। इन तीनों का नाम ही गारंटी है कि परफॉरमेंस लाजवाब होगी। सबसे मज़ेदार बात यह है कि ‘राख’ साल 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी और एक साथ 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ओरिजिनल्स हेड निखिल माधोक ने कहा, “हम प्राइम वीडियो पर हमेशा नई और अलग कहानियाँ लाने की कोशिश करते हैं। ‘राख’ बाहर से देखने पर एक थ्रिलर लगती है, जिसमें ढेर सारे ट्विस्ट और ड्रामा है। लेकिन असल में यह बहुत ही इमोशनल कहानी है, जो लोगों के दिल में तब भी रहेगी जब वे इसे देख चुके होंगे। यह हमारी अब तक की सबसे मजबूत कहानियों में से एक है और हमें इसे पूरी दुनिया में दिखाने का बेसब्री से इंतज़ार है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें