Get App

Upcoming Movies: प्राइम वीडियो और मैडॉक फिल्म्स सिने लवर्स को देने जा रहे हैं खुशियों का पिटारा, इन फिल्मों से करेंगे धमाका

Upcoming Movies: प्राइम वीडियो ने आज एक बड़ा ऐलान किया। प्राइम वीडियो ने मैडॉक फिल्म्स के साथ मल्टी-ईयर लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन किया है, जिसके तहत आठ सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों के वर्ल्डवाइड-एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स अब उनके पास होंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 2:15 PM
Upcoming Movies: प्राइम वीडियो और मैडॉक फिल्म्स सिने लवर्स को देने जा रहे हैं खुशियों का पिटारा, इन फिल्मों से करेंगे धमाका
प्राइम वीडियो और मैडॉक फिल्म्स सिने लवर्स को देने जा रहे हैं खुशियों का पिटारा

Upcoming Movies: प्राइम वीडियो ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। प्राइम वीडियो ने मैडॉक फिल्म्स के साथ मल्टी-ईयर लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन किया है, जिसके तहत आठ सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों के वर्ल्डवाइड-एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स अब उनके पास होंगे। इस पार्टनरशिप के साथ प्राइम वीडियो ने साफ कर दिया है कि वो इंडियन एंटरटेनमेंट को ग्लोबल लेवल पर और भी ज्यादा दमदार तरीके से पेश करने के लिए पूरी तरह कमिटेड है।

मतलब ये कि अब भारतीय फिल्मों का असली मज़ा सिर्फ थिएटर में नहीं, बल्कि घर बैठे दुनियाभर के दर्शक उठा पाएंगे। नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील के बाद प्राइम वीडियो अब मैडॉक फिल्म्स की मशहूर और पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों का एक्सक्लूसिव घर बन गया है, जो 2025 से 2027 के बीच थिएटर में रिलीज़ होंगी।

आयुष्मान खुराना स्टारर 'थामा'

थामा इस लिस्ट में शामिल है। साथ ही इस फ्रेंचाइज़ की दो और फिल्में भी जल्द अनाउंस की जाएंगी। स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दिखा दिया था कि प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के बाद एक फिल्म कितनी बड़ा हिट बन सकती है। सिर्फ यही नहीं, प्राइम वीडियो ने इस फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज़ से कहीं आगे ले जाकर इसके लिए एक अलग फैनबेस भी खड़ा कर दिया।

मैडॉक की 'परम सुंदरी'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें