ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में न सिर्फ अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाया, बल्कि अपनी दादी मां के एक साधारण लेकिन स्मार्ट नुस्खे से भी फैंस के दिलों में जगह बना ली। बीवरली हिल्स में निक जोनास के साथ रेड कार्पेट पर धमाल मचाने वाली प्रियंका ने एक BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे आंखों से पानी आने की दिक्कत के बीच उन्होंने दादी मां का पुराना जुगाड़ आजमाया। "हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है," कहते हुए उन्होंने अपनी ड्रेस के अंदर छिपा टिश्यू निकाला और मुस्कुराईं।
यह पल बेहद क्यूट और रिलेटेबल था। वीडियो में प्रियंका निक के साथ इवेंट के लिए निकलते दिखीं, जहां उन्होंने कहा कि पति के साथ ऐसे आयोजनों में डेट नाइट जैसा मजा आता है। Dior के एलिगेंट गाउन में तैयार हो रही प्रियंका मेकअप और हेयर स्टाइलिंग के दौरान स्टेज पर स्पोर्ट्स जोक के बारे में सोच रही थीं। लेकिन वेन्यू में घुसने से ठीक पहले आंखों का पानी रुकने से परेशान हो गईं। तभी उन्होंने ड्रेस से टिश्यू निकाला, जो उन्होंने पहले ही छिपा रखा था। यह छोटा-सा ट्रिक दादी की सीख था, जो हाई-प्रोफाइल इवेंट पर भी काम आ गया। फैंस ने कमेंट्स में लिखा, "होमी गर्ल!", "सो क्यूट कपल" और "हमारी दादी महान हैं!"
इवेंट में प्रियंका ने ब्लैकपिंक की लिसा के साथ बेस्ट एक्टर-टीवी का अवॉर्ड प्रेजेंट किया, जो नोआ वायल को 'द पिट' के लिए मिला था। निक संग रेड कार्पेट पर नेवी ब्लू गाउन और ब्लैक सूट में परफेक्ट जोड़ी लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जहां लोग उनकी सिंपल आदतों की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका ने साबित कर दिया कि हॉलीवुड की चमक के बीच भी देसी जड़ें जिंदा रहती हैं।
इवेंट में प्रियंका और निक की जोड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों को साथ देखकर फैंस ने कहा कि यह सिर्फ एक अवॉर्ड नाइट नहीं बल्कि उनके लिए एक ‘डेट नाइट’ थी। प्रियंका ने भी वीडियो में कहा कि उन्हें ऐसे इवेंट्स निक के साथ करना बेहद पसंद है क्योंकि दोनों मिलकर हर पल को एंजॉय करते हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में महेश बाबू संग नजर आएंगी। हॉलीवुड में 'द ब्लफ' भी लाइन में है। Golden Globes जैसे ग्लैमरस इवेंट में प्रियंका का यह घरेलू अंदाज यह दिखाता है कि वह अपनी जड़ों से कितनी जुड़ी हुई हैं। यही कारण है कि वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।