Get App

Priyanka Chopra: इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रिंयका चोपड़ी की ‘दादी का नुस्खा’ आया काम, एक्ट्रेस ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 में जीता फैंस का दिल

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ रेड कार्पेट पर ही नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज से भी लोगों का दिल जीतना जानती हैं। 83वें Golden Globes 2025 में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छोटा-सा ‘दादी का नुस्खा’ साझा किया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 12:12 PM
Priyanka Chopra: इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रिंयका चोपड़ी की ‘दादी का नुस्खा’ आया काम, एक्ट्रेस ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 में जीता फैंस का दिल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में न सिर्फ अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाया, बल्कि अपनी दादी मां के एक साधारण लेकिन स्मार्ट नुस्खे से भी फैंस के दिलों में जगह बना ली। बीवरली हिल्स में निक जोनास के साथ रेड कार्पेट पर धमाल मचाने वाली प्रियंका ने एक BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे आंखों से पानी आने की दिक्कत के बीच उन्होंने दादी मां का पुराना जुगाड़ आजमाया। "हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है," कहते हुए उन्होंने अपनी ड्रेस के अंदर छिपा टिश्यू निकाला और मुस्कुराईं।

यह पल बेहद क्यूट और रिलेटेबल था। वीडियो में प्रियंका निक के साथ इवेंट के लिए निकलते दिखीं, जहां उन्होंने कहा कि पति के साथ ऐसे आयोजनों में डेट नाइट जैसा मजा आता है। Dior के एलिगेंट गाउन में तैयार हो रही प्रियंका मेकअप और हेयर स्टाइलिंग के दौरान स्टेज पर स्पोर्ट्स जोक के बारे में सोच रही थीं। लेकिन वेन्यू में घुसने से ठीक पहले आंखों का पानी रुकने से परेशान हो गईं। तभी उन्होंने ड्रेस से टिश्यू निकाला, जो उन्होंने पहले ही छिपा रखा था। यह छोटा-सा ट्रिक दादी की सीख था, जो हाई-प्रोफाइल इवेंट पर भी काम आ गया। फैंस ने कमेंट्स में लिखा, "होमी गर्ल!", "सो क्यूट कपल" और "हमारी दादी महान हैं!"

इवेंट में प्रियंका ने ब्लैकपिंक की लिसा के साथ बेस्ट एक्टर-टीवी का अवॉर्ड प्रेजेंट किया, जो नोआ वायल को 'द पिट' के लिए मिला था। निक संग रेड कार्पेट पर नेवी ब्लू गाउन और ब्लैक सूट में परफेक्ट जोड़ी लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जहां लोग उनकी सिंपल आदतों की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका ने साबित कर दिया कि हॉलीवुड की चमक के बीच भी देसी जड़ें जिंदा रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें