R Madhavan के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी, अभिनेता ने फैंस को सतर्क रहने की दी चेतावनी

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन ने अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ प्रशंसकों को आगाह करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इसके खिलाफ कानूनी कदम उठा रहे हैं और फैंस केवल उनके आधिकारिक हैंडल पर ही भरोसा करें।

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement

आज के डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया ने सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच की दूरियों को खत्म कर दिया है, वहीं इसके कुछ काले पहलू भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बॉलीवुड के चहेते अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) से जुड़ा है। हाल ही में माधवन ने अपने प्रशंसकों को एक ऐसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में चेतावनी दी है, जो उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

क्या है पूरा मामला?

अक्सर देखा गया है कि लोकप्रिय हस्तियों के नाम पर कई 'फैन पेज' चलते हैं, जो सरासर मनोरंजन के लिए होते हैं। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब कोई अकाउंट अभिनेता होने का ढोंग कर सीधे लोगों से संपर्क करने लगे। माधवन के संज्ञान में एक ऐसा ही मामला आया जहाँ एक फर्जी प्रोफाइल खुद को असली बताकर लोगों को मैसेज कर रही थी।


जैसे ही अभिनेता को इस बात की भनक लगी, उन्होंने बिना समय गंवाए अपने आधिकारिक हैंडल से इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। उन्होंने उस संदिग्ध अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रोफाइल का उनसे या उनकी टीम से कोई लेना-देना नहीं है।r madhavan

प्रशंसकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए माधवन ने एक कड़ा संदेश लिखा। उन्होंने कहा,"इंस्टाग्राम या किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरे आधिकारिक अकाउंट के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति या पेज मुझे रिप्रेजेंट नहीं करता है। यदि कोई मेरे नाम से आपसे संपर्क करता है या कोई दावा करता है, तो कृपया उस पर भरोसा न करें।"

उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि वे अपनी निजी जानकारी साझा करने से पहले बेहद सतर्क रहें और किसी भी झांसे में न आएं। माधवन ने यह भी भरोसा दिलाया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और इस फर्जी अकाउंट के खिलाफ कानूनी या तकनीकी कदम उठाए जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या चल रहा है?

एक तरफ जहा माधवन इस डिजिटल मुसीबत से निपट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजeर कर रहे हैं। काम की बात करें तो माधवन बहुत जल्द निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में एक पावरफुल अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह 'अजय सान्याल' नामक किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।