Get App

Aryan Khan: क्या वाकई टिपिकल इंडियन पेरेंट्स हैं शाहरुख खान- गौरी, इतने बड़े मन्नत में आर्यन के पास नहीं खुदका कमरा?

Aryan Khan: शाहरुख खान का बंगला मन्नत मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस है। लोग बाहर से मन्नत के सामने बड़े शौक से फोटो खिंचवाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि मन्नत के अंदर जाने से पहले आपको कड़ी सुरक्षा से गुजरना होता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 2:29 PM
Aryan Khan: क्या वाकई टिपिकल इंडियन पेरेंट्स हैं शाहरुख खान- गौरी, इतने बड़े मन्नत में आर्यन के पास नहीं खुदका कमरा?
इतने बड़े मन्नत में आर्यन के पास नहीं खुदका कमरा?

Aryan Khan: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह उनका आलीशान बंगला मन्नत को भी किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है। मुंबई के बांद्रा में स्थित उनका मन्नत (Mannat) मुंबई का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस बन चुका है, जहां शाह रुख खान के फैंस आकर जमकर सेल्फी लेते हैं और उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं।

शाह रुख खान का मन्नत बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी आलीशान लगता है। हालांकि अंदर से कैसा है, यह कोई बता नहीं सकता है। आज भी लोग जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आखिर उनका बंगला अंदर से कैसा लगता है। हाल ही में राघव जुयाल ने अभिनेता के बंगले के अंदर की कुछ चीजों को रिवीज किया है, जिसे सुनकर फैंस काफी हैरान रह गए।

राघव जुयाल ने शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ उनकी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) में हाल में ही काम किया है। वह आर्यन के बुलाने पर उनके बंगले मन्नत पहुंचे थे और अब हालिया इंटरव्यू में उन्होंने उनके बंगले के अंदर के माहौल के बारे में खुलासा किया है।

एनडीटीवी के साथ बातचीत में राघव जुयाल ने बताया कि शाह रुख खान के बंगले में एयरपोर्ट जैसी टाइट सिक्योरिटी चौबीस घंटे एक्टिव रहती है। उनका कहना है कि उन्हें बंगले में जाने से पहले स्कैनर से होकर जाना पड़ा था, जैसे एयरपोर्ट पर जाना होता है, क्योंकि शुरू में किसी ने उन्हें वहां पहचाना ही नहीं था। लोगों को लगा कि वह काम मांगने के लिए वहां पहुंचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें